फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लखनऊ मुफ्त यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, बांटे गए कूपन

Wed, 09 Mar 2016 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
पिंक एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज अधिकारियों ने पिंक एक्सप्रेस में सफर कर रहीं महिला यात्रियों को फूल, चॉकलेट और नि:शुल्क यात्रा के कूपन बांटे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज अधिकारियों ने पिंक एक्सप्रेस में सफर कर रहीं महिला यात्रियों को फूल, चॉकलेट और नि:शुल्क यात्रा के कूपन बांटे। साथ ही उन्हें दिल्ली से लखनऊ तक सात अप्रैल तक एक तरफ से फ्री सफर का तोहफा भी दिया।
विज्ञापन


आरएम पीके बोस ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश सरकार की तरफ से दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर चलने वाली पिंक एक्सप्रेस में मंगलवार को महिला यात्रियों का चॉकलेट और फूल देकर सम्मान किया गया। उन्हें कूपन भी दिया गया है।

इस कूपन से महिलाएं दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर एक तरफ से यात्रा कर सकती हैं। कूपन सात अप्रैल तक वैध होगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे आनंद विहार से लखनऊ जाने वाली पिंक एक्सप्रेस में करीब 12 महिला यात्रियों को कूपन दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश देखेगा महिलाओं का समन्वय कौशल भी

पिंक एक्सप्रेस बस सेवा
सीआईएसएफ डे पर महिलाओं की ताकत के साथ देश इस बार उनका समन्वय कौशल भी देखेगा। बिना किसी कमांड पर पांच किलो की राइफल उठाए सीआईएसएफ की महिलाकर्मियों की टीम साइलेंट ड्रिल का प्रदर्शन करेगी।

घूमती राइफल के वार से बचती महिलाकर्मियों का प्रदर्शन देश को आधी आबादी की ताकत के साथ समन्वय से भी रूबरू करवाएगा।11 मार्च को होने वाले सीआईएसएफ डे में पहली बार महिलाएं समन्वय कौशल दिखाएंगी।

देश के आठ राज्यों से आईं 51 महिला सब इंस्पेक्टरों की टीम प्लस, माइनस, क्रॉस, इंक्लाइंड लाइन और कई अन्य फॉर्मेशन बनाते हुए लोगों को हतप्रभ करेंगी। इस दौरान लगातार चार मिनट तक उनके हाथ में राइफल के करतब दर्शकों को देखने को मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें