फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने पति और जेठ पर लगाया अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप

Sat, 21 Nov 2015 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति व जेठ व ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति उसका अप्राकृतिक यौन शोषण करता था जब कि जेठ छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन


पीड़िता ने दहेज के लिए भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को थाना सराय ख्वाजा में एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2014 में दिल्ली निवासी एक युवक से हुई थी।

पीड़िता के मुताबिक शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला। लेकिन कुछ दिनों बाद ससुराल वाले दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसका पति अप्राकृतिक यौन शोषण और मारपीट करता था। साथ ही जेठ भी उसके साथ छेड़छाड़ करता था।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें