फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा की आड़ में देह व्यापार करतीं दो युवतियां गिरफ्तार 

Thu, 25 Apr 2019 04:55 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पॉश एरिया कुतुब प्लाजा मार्केट स्थित एवॉन स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार करती दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी, जिसमें स्पा सेंटर संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। 

    
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि कुतुब प्लाजा मार्केट प्रथम तल स्थित एवॉन स्पा सेंटर में देह व्यापार होता है। सूचना के आधार पर डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस की टीम ने पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक बनाकर भेजा। 

पुलिसकर्मी के इशारे पर स्पा सेंटर में छापा मारकर दो युवतियों को पकड़ा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश के मुताबिक एक युवती पश्चिम बंगाल व दूसरी गुरुग्राम की रहने वाली है। स्पा सेंटर में कब से देह व्यापार का कार्य रहा है इसकी तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें