फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खेल प्रबंधन में महिलाओं की धमक, डीपीवीएल की कमान संभाल रहीं नीति और जसोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुरुषों की प्रोफेशनल लीग को दे रहीं दिशा, खेल जगत में नया इतिहास रच रहीं महिला नेतृत्व
विज्ञापन

काजल कुमारी
नई दिल्ली। राजधानी में महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है, जहां नीति रावत और जसोदा गुलिया दिल्ली प्रो वॉलीबॉल लीग (डीपीवीएल) के जरिए खेल प्रबंधन में महिलाओं की मजबूत भूमिका स्थापित कर रही हैं। खास बात यह है कि पुरुषों की प्रोफेशनल लीग को महिलाओं की ओर से संचालित किया जा रहा है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक पहल है।
पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रही नीति रावत और जसोदा गुलिया ने अपने अनुभव को एक विजन में बदलते हुए इस लीग की शुरुआत की है। उनका उद्देश्य दिल्ली में वॉलीबॉल को नई पहचान देना और युवा खिलाड़ियों को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना है। नीति रावत ने बताया कि उन्होंने कम उम्र में ही वॉलीबॉल को अपनाया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स कमेंट्री तक का सफर तय किया। वहीं जसोदा गुलिया ने भी खेल के क्षेत्र में देश का प्रतिनिधित्व किया है। दोनों का मानना है कि डीपीवीएल केवल एक लीग नहीं, बल्कि महिलाओं के नेतृत्व और क्षमता का प्रतीक है।जसोदा गुलिया के अनुसार, भविष्य में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग वॉलीबॉल लीग शुरू करने की योजना है, ताकि हर खिलाड़ी को बराबर अवसर मिल सके। इस पहल को सरकारी स्तर पर भी समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीवीएल के जरिए न सिर्फ खिलाड़ियों को मंच मिलेगा, बल्कि कोचिंग, मैनेजमेंट, ब्रॉडकास्ट और इवेंट इंडस्ट्री में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। यह पहल दर्शाती है कि अब महिलाएं खेल के मैदान के साथ-साथ प्रबंधन और नेतृत्व में भी अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें