- थाना ख्याला में एडवांस टेलरिंग व ब्यूटी केयर कोर्स की मिल रही आधुनिक ट्रेनिंग
काजल कुमारी
नई दिल्ली। पश्चिम जिला पुलिस नारी शक्ति को सशक्त बनाने के दिशा में कदम बढ़ा रही है। थाना ख्याला में युवा कौशल केंद्र के माध्यम से महिलाओं और युवतियों को सिलाई-कढ़ाई की आधुनिक तकनीक, डिजाइनिंग, कपड़ों की कटिंग और फिनिशिंग के साथ-साथ स्वरोजगार का अवसर प्रदान कर रही है।
जन शिक्षण संस्थान के सहयोग से संचालित केंद्र में 20 महिलाओं और युवतियों को 40 दिवसीय एडवांस्ड टेलरिंग कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना तिलक नगर स्थित युवा सेंटर में ब्यूटी केयर असिस्टेंट कोर्स पूरा करने वाली 20 युवतियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी 20 युवतियों को प्रतिष्ठित ब्यूटी सैलून में पेड इंटर्नशिप के ऑफर लेटर भी प्राप्त हुए, जिससे उनके करियर की शुरुआत आसान हो सकेगी।
वर्जन
ट्रेनिंग से अपने पैरों पर खड़े होने का आत्मविश्वास मिला है। मैं खुद का काम शुरू करना चाहती हूं। - नेहा खंडेलवाल, प्रशिक्षु
यह कोर्स बहुत उपयोगी है। हमने नई-नई तकनीकें सीखीं हैं, जिससे रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। - पूजा, प्रशिक्षु
महिलाएं अगर सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन पाएं, तो वे आसानी से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। -शकुंतला मंडल, सिलाई प्रशिक्षक
यह पहल प्रेरणादायक है। इससे हमें भविष्य में कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। - परी, स्कूली छात्रा