फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से बेवफाई कर जिससे किया लव-सेक्स, उससे मिला धोखा

Wed, 19 Jul 2017 11:18 AM IST
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल
विज्ञापन
प्रेमी ने किया महिला की हत्या का प्रयास
विज्ञापन
पति से बेवफाई कर भागी महिला को उसके प्रेमी ने मार मार कर अधमरा कर दिया। दरअसल, महिला अपनी बेटी को भी प्रेमी के साथ उसके घर में रखने की जिद कर रही थी। इससे गुस्सा कर प्रेमी ने पहले बुरी तरह पीटा फिर हत्या करने की नीयत से चुनरी से गला कस दिया।
विज्ञापन


बेहोश महिला को मरा हुआ समझ कर आरोपी भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर हत्या का प्रयास करने का केस दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 

फरीदाबाद के सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहने वाली महिला के मुताबिक वह मूल रूप से नेपाल की है। उसका पति चेन्नई में नौकरी करता है। करीब एक माह पहले वह अपनी मर्जी से पति के परिवार को छोड़कर अरमान उर्फ नीलू के साथ चली गई थी।

दोनों करीब एक माह तक नीलू के गांव (बिहार) में रहे। चार पांच दिन पहले दोनों लौट आए और नीलू की धौज में रहने वाली बहन के घर में रुके।

 
विज्ञापन

झूठा निकला प्रेमी का वादा

​आरोप है कि यहां अरमान ने महिला से कहा कि वह उसकी बेटी को अपने साथ नहीं रखेगा। 14 जुलाई को महिला अपनी बेटी को मां के घर छोड़ आई। बेटी के बिना उसका मन नहीं लगा तो उसने नीलू से बेटी को साथ में रखने की जिद की।

इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि नीलू ने जान से मारने की धमकी देते हुए महिला के सिर पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार कर दिए। लहूलुहान होकर गिरी महिला का गला चुनरी से कस दिया, इसमें वह बेहोश हो गई।

उसे मरा हुआ समझ का नीलू भाग निकला। महिला को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी। एसएचओ सेक्टर 55 इंस्पेक्टर नरेंद्र सांगवान ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें