फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW से आई गमला चुराने: महिला ने पहले गमला देखा... फिर खिसकाया और किया एक इशारा; वीडियो में देखें रईसों की चोरी

Sun, 27 Oct 2024 11:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला कुछ देर तक गमले के पास खड़ी रहती है। इसके बाद एक इशारा करती है। बाद में महिला गमला उठाकर चल देती है।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई महिला की हरकत - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपने चोरी की घटनाओं के बारे में सुना और पढ़ा जरूर होगा, लेकिन यहां जो चोरी का मामला सामने आया है उसे जानकर अब हैरान जरूर हो जाएंगे। यहां एक महिला बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कार से उतरती है और एक गमला उठाकर चली जाती है।  

विज्ञापन


बीएमडब्ल्यू से आई महिला का गमला चुराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 25 अक्तूबर की रात के इस वीडियो को नोएडा के सेक्टर-18 का बताया जा रहा है। मामले में किसी ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला कुछ देर तक गमले के पास खड़ी रहती है। इसके बाद गाड़ी में बैठे साथी की तरफ इशारा करती है। लोगों का ध्यान हटने पर गमला उठाती है और गाड़ी में पीछे रख देती है।
विज्ञापन

कुछ लोग महिला से इस बारे में बात करते भी दिखे हैं। अब कार नंबर के आधार पर पुलिस महिला तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मार्च 2023 में गुरुग्राम में भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यूट्यूबर एल्विश यादव पर गमला चुराने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें