फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi E-Bus Blast: धौलाकुआं जा रही इलेक्ट्रिक बस में अचानक हुआ धमाका, दो लोग मामूली रूप से घायल

Sun, 27 Oct 2024 11:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

इलेक्ट्रिक बस आजादपुर से धौलाकुआं जा रही थी। यात्री के बैग में मौजूद विस्फोटक से धमाका हुआ।
विज्ञापन
Delhi E-Bus Blast - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादपुर से धौलाकुआं जा रही एक इलेक्ट्रिक बस में जोरदार धमाका हुआ। इससे बस में सवार दो यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। घटना रविवार शाम साढ़े पांच बजे की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

दिल्ली परिवहन विभाग की 442 नंबर की इलेक्ट्रिक बस सुभाष प्लेस डिपो की यह आजादपुर से नेहरु प्लेस तक जाती है। रविवार शाम को बस धौलाकुआं की ओर जा रही थी। जब वह दिल्ली कैंट के पास पहुंची तो इस दौरान बस में कंडक्टर की सीट के पास एक धमाका हुआ। इसके बाद बस से धुआं निकलने लगा। बताया जा रहा है जब यह घटना हुई तब बस में काफी संख्या में यात्री सवार थे। 
विज्ञापन

चालक ने बस रोकी और यात्री बस उतर गए। इस दौरान दिल्ली अग्निशमन और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। दिल्ली अग्निशमन के अधिकारियों ने बताया कि मौके पर दो दमकल की गाड़ियां भेजी गई। लेकिन जब गाड़ियां मौके पर पहुंची तो पता चला कि बस में आग नहीं लगी थी। बताया जा रहा है कि बस में दो सवार थे। उसमें एक के बैग में कुछ विस्फोटक सामान था, जिसमें धामाका हुआ। फिलहाल पुलिस उन दो लोगों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें