फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल रूम में की जा रही थी रिकॉर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अगली बार आप कहीं अगर शॉपिंग पर जाएं तो अपने आस-पास जरूर देख लें। 23 साल की एक महिला को उस वक्त हैरानी हुई जब उसने देखा कि शोरूम में एक मोबाइल उसे रिकॉर्ड कर रहा था।।
विज्ञापन


मोबाइल को दरवाजे के गैप के बीच में इस तरह से लगाया गया था जिससे ये ट्रायल रूम में गए किसी भी शख्स की आसानी से रिकॉर्डिंग कर सकता था। जिस महिला ने इस मोबाइल को पकड़ा वो एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करती है।

साउथेस्ट दिल्ली के लाजपत नगर क्षेत्र में बने वेन ह्यूसेन नाम के इस ब्रांडेड शोरूम में दुकानदार की ये घटना  है जिससे इलाके के लोग हैरान है। पुलिस ने शोरूम मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ट्रायल रूम में जाने से पहले हो जाएं सावधान

महिला ने फोन पकड़ने के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को भी फोन कर दिया। पुलिस को दी गई कंप्लेन में लिखा है कि मोबाइल फोन ट्रायल रूम में पकड़ा गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब महिला ने फोन चैक किया तो पाया कि मोबाइल वीडियो रिकॉर्डिंग मोड पर है। महिला ने ये भी कहा कि वो जब कभी भी ट्रायल रूम में जाती है वो चारो ओर निगरानी जरूर करती हैं।

सबकुछ ठीक होने पर ही वो ट्रायल रूम का इस्तेमाल करती हैं। घटना के बाद ही पुलिस के द्वारा स्टोर पर रेड की गई हौ स्टोर मैनजर पुलकित सांवल नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ के साथ वॉयरिज्म का मामला दर्ज किया गया है। स्टोर मैनेजर ने गिरफ्तारी के बाद फोन को ट्रायल रूम में रखने के बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

लखनऊ से MBA है छेड़छाड़ का आरोपी

लखनऊ से MBA  कर चुका ये शख्स पिछले आठ महीने से इस स्टोर पर मैनेजर के तौर पर काम कर रहा था। सांवल ने ये बात भी स्वीकारी है कि उसने महिला को कपड़े बदलते देखने के लिए मोबाइल फोन ट्रायल रूम में रखा था।

जांच में शामिल पुलिस अधिकारी के मुताबिक हम ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं अपराधी इस तरह की वीडियो बनाकर उसका व्यावसायिक इस्तेमाल तो नहीं करता था।

जिसमें उसे वेबसाइट से डालने या बेंचने का मामला हो। वहीं गिरफ्तार आरोपी ने अपनी निजी स्वार्थ के लिए वीडियो बनाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने ये भी कहा है कि वीडियो का कंटेन्ट साफ नहीं है। मोबाइल को सीज कर जांच के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें