फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का अश्लील पंफ्लेट छपवाकर सोसायटी में बंटवाया

Thu, 26 Sep 2019 03:14 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
 एक महिला का अश्लील पंफ्लेट छपवाकर सोसायटी में बंटवाने का मामला सामने आया है। कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र स्थित सोसायटी की इस घटना के बाद पुलिस से शिकायत की गई है। पीड़िता ने दो लोगों पर शक जाहिर किया है। 
विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उसे बदनाम करने के लिए दो लोगों ने अश्लील पंफ्लेट व पोस्टर छपवा दिए। इसमें उसका नंबर भी डाल दिया। पंफ्लेट को उसकी व आसपास की सोसायटी में बंटवा दिया गया। 

कई लोगों के फोन महिला के पास आने लगे और अश्लील बातें करने लगे। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें