फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चोरी की आरोपी महिला को भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला

Fri, 15 Mar 2019 04:25 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

 समयपुर बादली में प्रेशर कुकर बनाने वाली फैक्ट्री में चोरी करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक महिला की पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि पिटाई के बाद शबीना की तबियत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि कुछ परिजनों ने एक सब इंस्पेक्टर पर महिला की पीटकर हत्या करने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। इस मामले में मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शबीना (38) भलस्वा डेयरी इलाके में रहती थी। वह कूड़ा बीनने का काम करती थी। बुधवार सुबह वह अपने साथ पांच अन्य महिलाओं को लेकर फैक्ट्री में घुसी। फैक्ट्री में लोगों ने दो महिलाओं को चोरी करने के शक में दबोच लिया और उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान अन्य महिलाएं वहां से फरार हो गईं। दूसरी महिला की पहचान अफसाना के रूप में हुई।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे अदालत में पेश किया। अफसाना को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, पुलिस शबीना को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए थाने लेकर आई।
विज्ञापन


डीसीपी गौरव शर्मा ने कहा कि दोपहर में शबीना की छाती में दर्द होने लगा। पुलिस ने उसे आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी शबीना के परिवार वालों को दी। सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

शबीना के बेटे अरविंद के मुताबिक पुलिस ने उसे कहा कि स्थानीय लोगों ने उसकी मां की पिटाई की है। लेकिन मेरे कुछ परिवारवालों ने कहा कि पुलिस ने पिटाई की है। परिवार वालों ने थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर पर 45 हजार रुपये लेकर शबीना को छोड़ने की बात कहने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें