फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सहमति संबंध में रहने वाली युवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


- बिसरख कोतवाली क्षेत्र का मामला, युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एमनाबाद स्थित गार्डन सिटी रोज सोसाइटी में सहमति संबंध में रहने वाली युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। बिसरख कोतवाली पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को शव सौंप दिया है। शनिवार को पीआरवी कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक फ्लैट में युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटके शव को उतारा। पुलिस ने सहमति संबंध में रहने वाले दिल्ली निवासी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। वह वकालत की प्रैक्टिस करता है। वहीं, युवती एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। रात में दोनों अलग-अलग कमरे में सोए थे। युवक ने बताया कि सुबह उठा तो युवती का शव फंदे से लटका मिला। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने कहा कि युवती के परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए हैं। अगर वे आरोप लगाते हैंं तो युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें