दिल्ली पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर की तबीयत सोमवार को तीस हजारी अदालत में एक जज के साथ बहस के बाद बिगड़ गई। महिला एसआई की तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
एसआई ने जज के खिलाफ शिकायत देकर भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने और उसे भ्रष्ट कहने का आरोप लगाया है। नांगलोई थाने में तैनात एसआई नीलम किसी मामले की सुनवाई के लिए तीस हजारी अदालत गई थी।
मामले की सुनवाई के दौरान वहां उसकी संबंधित जज से बहस हो गई। नीलम का आरोप है कि जज ने उससे भद्दी भाषा इस्तेमाल की और उसे भ्रष्ट कहा। उसने इस बाबत थाना सब्जी मंडी में शिकायत दी है। पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।