फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीडी बनी मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया का पर्याय: आप

Tue, 27 Sep 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को स्पॉट द कचरा मुहिम को तेज किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सभी 272 वार्डों में एमसीडी के कचरे के नजदीक यह कचरा एमसीडी का है लिखा स्टीकर लगाया।
विज्ञापन


आप का मानना है कि इस मुहिम से भाजपा शासित एमसीडी की पोल खोली जायेगी। आप ने एमसीडी को मलेरिया, चिकनगुनिया व डेंगू का पर्याय बताया। दरअसल, पार्टी अभियान को दो चरणों में आगे बढ़ा रही है। पहले चरण में आप कार्यकर्ता उन जगहों पर स्टीकर लगा रहे हैं, जहां कचरा पड़ा हुआ है।

इसमें बताया जा रहा है कि इसे उठाने की जिम्मेदारी एमसीडी की है। जबकि दूसरे चरण में आप कार्यकर्ता अपना श्रम दान करके दिल्ली की गलियों और सड़क किनारे पड़े कचरे को पार्टी प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने बताया कि सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी 272 वार्डों में अभियान चलाया।
विज्ञापन


लोगों को एमसीडी की लापरवाही की जानकारी देने के साथ सफाई भी की गयी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम आर्थिक तौर पर तो दिवालिया हो ही चुका है, अब तो काम के स्तर पर भी नाकाम साबित हो रहा है।

साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी एमसीडी नहीं उठा पा रही है। जबकि नगर निगम एक्ट 1957 में यह साफ-साफ लिखा है कि राजधानी में सफाई का जिम्मा नगर निगम पर है। उन्होंने कहा कि एमसीडी का मलतब अब मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू हो गया है।
विज्ञापन

भाजपाई स्टीकर लगा देंगे जवाब

- फोटो : Getty
 भाजपा पार्षदों एवं नेताओं ने आम आदमी पार्टी के स्टीकर लगाने के कदम का उसी शैली में जबाव देने का निर्णय लिया है। वह दिल्ली सरकार के अधीन वाले उन सभी स्थानों पर स्टीकर लगाएंगे जहां मलबा पड़ा हुआ है, गड्ढे बने हुए है और अन्य दिक्कत है। आम आदमी पार्टी ने इसी तरह नगर निगम के इलाके में स्टीकर लगाने का अभियान आरंभ कर रखा है।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में समिति अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने दिल्ली में जगह-जगह नगर निगम के संबंध लगे स्टीकर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की सड़कों और अन्य स्थानों पर स्टीकर लगाकर बताया जाए कि यह दिल्ली सरकार के अधीन है। विशेषकर उन स्थानों पर जरूर स्टीकर लगाए जाए जहां मलबा पड़ा हुआ है और गड्ढे बने हुए है। इसके अलावा पानी की लीकेज और सीवर ओवर फ्लो वाले स्थानों पर भी स्टीकर लगाए जाए।

दूसरी ओर भाजपा के नेता और पूर्व विधायक करण सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी के स्टीकर लगाने के कार्य की कड़ी निंदा की। उन्होंने ऐलान किया कि वह भी दिल्ली सरकार की खामियों की ओर जनता का ध्यान दिलाने के लिए पूरी दिल्ली में स्टीकर लगाने का अभियान आरंभ करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आप नेता जनता को विभिन्न समस्याओं से राहत दिलाने की ओर कोई रूचि नहीं ले रहे है। वह निरंतर राजनीतिक करने में लगे रहते है। आप नेता न तो कार्य कर रहे है और न ही कार्य करने देते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें