फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! मंदिर परिसर में पुजारी ने महिला से किया दुष्कर्म

Sat, 28 Jul 2018 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पूजा करने गई महिला से पुजारी ने मंदिर परिसर में  दुष्कर्म कर दिया। धूममानिकपुर स्थित ढाक बाबा के मंदिर पर गांव की महिला 8 जुलाई को पूजा करने गई थी। महिला का आरोप है कि उसकी देवरानी उसे पुजारी के कमरे में फुसलाकर ले गई।

विज्ञापन


इस दौरान पुजारी कन्हैया गिरी ने कुंडी बंद करके दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की शिकायत बादलपुर कोतवाली पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाई। इसके बाद बादलपुर कोतवाली में पुजारी व देवरानी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

घटना के बाद से पुजारी और देवरानी फरार हैं। पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा तृतीय क्षेत्र अवनीश कुमार ने बताया कि महिला ने पुजारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। देवरानी पर पुजारी की मदद करने का आरोप है। दोनों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें