फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों के मरने का मामला: घुम्मनहेड़ा गोशाला में फिर 18 गायें मरी

Sat, 28 Jul 2018 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
file - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के छावला इलाके में घुम्मनहेड़ा स्थित आचार्य सुशील गोशाला में शनिवार को करीब 18 गायें मरी मिली। जिसके बाद यहां मरने वाली गायों की संख्या बढ़कर करीब 54 हो गई है। वहीं, गायों के मरने की खबर के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और गोशाला को अगले आदेश तक बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


करीब 100 गायों को नजदीक की गोशाला में शिफ्ट कर दिया गया और जल्द ही अन्य गायों को भी शिफ्ट किया जाएगा। उधर, मृत गायों को गोशाला से हटा दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार सुबह नगर निगम के अधिकारी मृत गायों को उठाने गोशाला पहुंच गए और सभी 36 गायों का पोस्टमार्टम करवाया गया। गोशाला की बदतर हालत के कारण शुक्रवार देर रात व शनिवार की सुबह भी काफी गायों ने दम तोड़ दिया। इन सभी गायों का रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। गायों के मरने पर इलाके के लोगों में रोष को देखते हुए क्षेत्रीय एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को इस मामले में उचित कार्रवाई के अलावा गायों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा वर्तमान में उक्त गोशाला की हालत खराब है। ऐसे में गोशाला की सभी गायों को चरणबद्ध तरीके से अन्य गोशालाओं में शिफ्ट किया जाएगा। शनिवार को करीब 100 गायों को सुरहेड़ा गोशाला में शिफ्ट किया गया। उन्होंने कहा कि 100-100 गायों को प्रतिदिन अन्य गोशालाओं में शिफ्ट किया जाएगा। वर्तमान गोशाला में करीब 1400 गायें हैं।

बताया जा रहा है कि इन सभी गायों की पर्याप्त आहार नहीं मिलने के कारण मौत हुई है, क्योंकि नियमित तौर पर आहार नहीं मिलने के कारण गायें बीमार हो गई हैं। दिल्ली सरकार के अनुसार, सुरहेड़ा गोशाला में घुम्मनहेड़ा गोशाला से शिफ्ट की जाने वाली गायों को अलग रखा जाएगा। सरकार को लग रहा है कि वह गायें किसी ऐसी बीमारी से ग्रस्त तो नहीं हैं जिसकी चपेट में अन्य गायें भी न आ जाएं। इसके चलते दिल्ली सरकार ने सभी गायों की चिकित्सा जांच के साथ-साथ इलाज भी आरंभ करा दिया है। 

दिल्ली सरकार ने घुम्मनहेड़ा गोशाला को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए हैं। उधर, नगर निगम के अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि घुममनहेड़ा गोशाला में छह दिन पूर्व से गाय मरने की शुरूआत हुई थी। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को ही इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे।
 
पुलिस ने भी स्थानीय लोगों के रोष को देखते हुए गोशाला के आसपास सुरक्षा का प्रबंध कर दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सरकार द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें