फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर चचेरे जेठ ने किया दुष्कर्म

Sun, 18 Jun 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
रेप (डेमो पिक)
विज्ञापन
विवाहिता ने कोल्ड डि्रंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म करने व वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। यह मामला पटौदी थाना के गांव सांपका-जोड़ी का है, लेकिन घटना रेवाड़ी में घटित हुई है। पटौदी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

    
पटौदी एसीपी तान्या सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। विवाहिता का पति फौज में है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह घटना 30 सितंबर 2016 की है। जब वह ट्रेन से रेवाड़ी जाने के लिए घर से निकली ही थी कि बीच रास्ते में गांव का ही युवक गाड़ी लेकर जा रहा था। उसने कहा कि मैं भी रेवाड़ी जा रहा हूं, रेवाड़ी में जहां पर जाना है, वहीं छोड़ दूंगा। जिसके बाद वह गाड़ी में बैठ गई।

    महिला के मुताबिक पटौदी पहुंचते ही दुकान से कोल्ड डि्रंक खरीद ली। उसमें से आधी पीने के बाद बाकी रख दी। गाड़ी को आगे रेवाड़ी जाने के लिए चला दी। कुछ देर बाद ही उसने कोल्ड ड्रिंक पीने को कहा, तब उसने वह कोल्ड डि्रंक पी ली। इसके बाद में जब उसे होश आया, तो उसके साथ दुष्कर्म किया जा चुका था। उसके बाद जैसे-तैसे कर वह घर लौट आई।
विज्ञापन


गत् 10 जून को आरोपी विनोद निवासी गांव सांपका-जोड़ी ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर फिर से उसे बुलाने की बात कही। उसका कहना नहीं मानने पर धमकी दी कि उसने अश्लील वीडियो बना रखा है। पटौदी पुलिस ने पीड़िता कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
विज्ञापन


है। एसीपी तान्या सिंह का कहना है कि सोमवार को एक बार फिर से वह पीड़िता से पूरे मामले में बातचीत कर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें