कश्मीर में पत्थरबाजों को जबाब देना जरूरी है, ब्लू स्टार जैसे ऑपरेशन करके मुहं तोड़ जबाब दिया जाये और हमारे जवानों के साथ हो रहे र्दुव्यवहार का बदला लिया जाये। यह कहना था आतंकवादी विरोधी मोर्चा के एम एस बिट्टा का।
वे सेक्टर 33 स्थित प्रकाश अस्पताल में छतीसगढ़ में 2014 में हुये आतंकवादी हमले में घायल सीआरपीएफ के जवान जितेन्द्र कुमार को देखने पहुंचे थे। उन्होंने जितेन्द्र की माता रूपा देवी से मुलाकात कर सारी जानकारी ली।
एम एस बिट्टा ने मीडिया को बताया कि छतीसगढ़ में 2014 में आतंकवादियों से लडते हुये पांच जवान शहीद हो गये थे और एक जवान घायल हो गया था। घायल जितेन्द्र कुमार का इलाज प्रकाश अस्पताल में सही रूप से चल रहा है वो अभी कोमा में है।