फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट पर महिला यात्री और कर्मचारी ने एक-दूसरे को मारा चांटा 

Tue, 28 Nov 2017 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर आज एक महिला यात्री के साथ एयरपोर्ट कर्मचारी द्वारा दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। हालांकि घटना के बारे में एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि महिला यात्री ने कर्मचारी को चांटा मारा जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


मंगलवार को हैदराबाद जाने के लिए एक महिला आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि महिला विमान के उड़ान भरने निश्चत समय से देर से एयरपोर्ट पहुंची जिसके कारण उसकी फ्लाइट मिस हो गई।

इस दौरान महिला की एयरपोर्ट प्रशासन के कर्मचारी से बहस होने लगी। अपनी फ्लाइट मिस होने से नाराज महिला ने गुस्से में आकर महिला कर्मचारी को चांटा जड़ दिया। जवाब में उसने भी थप्पड़ मार ‌दिया। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन और पुलिस की मदद से मामले को सुलझा लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें