फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल लावारिस कुत्ते को अस्पताल भिजवाने की कोशिश में महिला ने गंवाए 73 हजार

Fri, 10 Apr 2020 01:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
demo pic - फोटो : social media
विज्ञापन

मॉडल टाउन इलाके में एक घायल लावारिस कुत्ते को अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास एक गर्भवती महिला को काफी महंगा पड़ गया। दरअसल महिला की गली में किसी गाड़ी ने लावारिस कुत्ते को कुचल दिया था। उसे अस्पताल भिजवाने के चक्कर में पीड़िता ठगों के जाल में फंस गई। 

विज्ञापन


आरोपियों ने उससे एक ऐप डाउनलोड कराकर उसके पेटीएम खाते से 73 हजार रुपये उड़ा लिये। पीड़िता गर्भवती है और उसकी डेट भी नजदीक है। ऐसे में उसे चिंता सता रही है कि पैसे न होने पर उसकी डिलीवरी कैसे होगी। पीड़िता मन्नू सिंह की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता मन्नू सिंह परिवार के साथ डीडीए फ्लैट कल्याण विहार, मॉडल टाउन में रहती है। चार अप्रैल को किसी गाड़ी वाले ने उसकी गली में एक लावारिस कुत्ते को कुचल दिया था। इंसानियत दिखाते हुए मन्नू ने सोचा कि कुत्ते को अस्पताल भिजवा दिया जाए। इसके लिए उसने गूगल की मदद से जानवरों के अस्पताल का नंबर ढूंढा। 
विज्ञापन


उससे संजय गांधी एनीमल केयर अस्पताल का नंबर मिला। उसने दिए गए नंबर पर कॉल किया तो नितिन नामक युवक ने बताया कि उसे टोकन मनी के रूप में दस रुपये अस्पताल को पेटीएम के माध्यम से भेजने होंगे। उसके लिए उसे एक ऐप डाउनलोड करना होगा। पीड़िता को आरोपी ने क्यूएस ऐप का लिंक भेज दिया।

पीड़िता ने आरोपी के कहने पर लिंक से ऐप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल को हैक कर पीड़िता के पेटीएम खाता जो एसबीआई से लिंक था। उससे दो बार में 73 हजार रुपये निकाल लिये।

पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ तो उसने साइबर सेल, आरबीआई समेत अन्य जगहों पर ऑन लाइन शिकायत दी। इसके बाद थाने को भी सूचना दी गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने छानबीन के बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें