फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू-टोने पर करते हैं विश्वास तो चौंका सकती है ये खबर

Thu, 15 Jan 2015 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों ने एक बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन उड़ा लिये। शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली 65 वर्षीया रामा शर्मा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को वह घर पर अकेली थीं। दो युवक उसके घर में आए।

उनसे आने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि आपकी बहू ने सोने के कंगन मंगवाए हैं। मना करने पर उन्होंने कुछ मंत्र जाप करना शुरू कर दिया। इसके बाद जब उन्हें होश आया तो उसके हाथों के दोनों कंगन गायब थे।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि सोने के कंगन का वजन छह तोला था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ  धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें