फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से लूटपाट कर आटो से फेंका, घायल

Wed, 19 Nov 2014 01:31 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहन नगर से डीएलएफ कालोनी जा रही एक युवती से आटो सवार बदमाशों ने पिछले शनिवार को मोबाइल और पर्स लूट लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने लूटपाट के बाद युवती को आटो से नीचे फेंक दिया और आटो लेकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के दौरान युवती के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

डीएलएफ कालोनी निवासी रिचा शर्मा नोएडा की एक निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। शनिवार रात करीब 9 बजे वह ऑफिस से घर लौट रही थीं। डीएलएफ आने के लिए उन्होंने मोहन नगर से शेयरिंग आटो लिया।
विज्ञापन


आटो में पहले से एक युवक सवार था। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंचते ही युवक ने रिचा से छीनाझपटी शुरू कर दी। उसने जब विरोध किया तो बदमाश ने उसका मोबाइल और पर्स लूटकर आटो से नीचे धक्का दे दिया।
विज्ञापन


युवती के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। युवती ने वहां से गुजर रहे लोगों की मदद से पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

युवती ने बताया कि उसने आटो चालक से आटो रोकने को कहा, मगर वह भी बदमाश के साथ मिला हुआ था। बैग में हजारों की नगदी और जरूरी दस्तावेज थे।

एसएचओ उपेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को शिकायत मिली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें