नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र के भंगेल में घर के भीतर महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्रथमदृष्टया जांच में पुलिस हत्या की वजह अवैध संबंधों को बता रही है।
फिलहाल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, भंगेल निवासी भीम सिंह की वर्ष 2002 में सुमन देवी (30) से शादी हुई थी।
रोजाना की तरह मंगलवार रात भीम सिंह होजरी कांप्लैक्स स्थित फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट करने गया हुआ था। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे जब वह घर लौटा तो कुंडी बाहर से लगी हुई थी।