फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठे पर हुई मुलाकात, महिला ने कुछ यूं किया खूनी अंत

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियागंज में एक महिला मित्र ने 48 हजार रुपयों के लिए कारोबारी की हत्या कर दी। कारोबारी का शव 27 फरवरी को गीता कालोनी फ्लाई ओवर पर मिला था। हत्या करने के बाद महिला ने शव को एक दिन अपने घर में रखा और फिर अपने मामा और ऑटो चालक की मदद से शव को फ्लाई ओवर पर फेंक दिया।
विज्ञापन


 पुलिस ने आरोपी महिला, उसके मामा और ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 40 हजार रुपये और घटना में इस्तेमाल ऑटो बरामद कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि 27 फरवरी की सुबह गीता कालोनी फ्लाई ओवर पर 45 साल के व्यक्ति का शव मिला था। दरियागंज में तैनात इंस्पेक्टर सुरजभान ने मृतक की शिनाख्त पीतमपुरा निवासी सतविंदर सिंह उर्फ बॉबी के रूप में की।
विज्ञापन

विज्ञापन

जीबी रोड के कोठे पर हुई थी मुलाकात

बॉबी की मोबाइल कॉल डिटेल में पता चला कि उसकी मंडावली निवासी 32 वर्षीय पूनम (बदला हुआ नाम) से अक्सर बातचीत होती थी। पूनम ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि बॉबी से उसकी मुलाकात जीबी रोड स्थित कोठे पर हुई थी।

कश्मीरी गेट इलाके में बॉबी की दो दुकान हैं, जिसका किराया आता है। उसे सट्टा और जुआ खेलने का शौक था। वह अकसर उसके पास कोठे पर आता था। लेकिन कुछ दिनों से उसकी दूसरी महिला से नजदीकियां बढ़ गई थी। 24 फरवरी की रात बॉबी 50 हजार रुपये को साथ पूनम के घर पर पहुंचा।

पूनम ने रुपयों की जरूरत बताई जिस पर बॉबी ने उसे दो हजार रुपये दे दिए, लेकिन वह पूरे 50 हजार रुपये लेना चाहती थी। 25 की सुबह सोते वक्त पूनम ने बॉबी की गला घोंटकर हत्या कर दी और 48 हजार रुपये ले लिए।

पूनम ने अपनी मौसी और मामा विरेंदर की मदद से लाश को कंबल में पैक किया। इसके बाद पांच हजार रुपये देकर सतपाल नाम के ऑटो चालक को शव फेंकने के लिए राजी कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें