फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति घर में लाया सौतन, नाराज पत्नी ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, बस एक गलती से पहुंची जेल

Tue, 25 Sep 2018 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवी लाल कॉलोनी में एक महिला ने अपनी सौतन के सिर पर सिलबट्टे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर कमरे में रख दिया। 24 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी जब शव को ठिकाने नहीं लगा सकी तो पड़ोसी को सारा राज बता दिया। पड़ोसी ने ही पुलिस को सूचना दी। शव कब्जे में लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बिहार निवासी सनोज पासवान पत्नी सीमा (25) और 3 बच्चों के साथ देवीलाल कॉलोनी में किराये के घर में रहता है। करीब चार साल पहले मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी पूजा (30) के पति का निधन हो गया था। पूजा और सनोज एक-दूसरे को पहले से जानते थे।

पति की मौत के बाद वह सनोज के घर रहने के लिए आ गई। पूजा के दो बच्चे भी हैं, जिन्हें उसने अपने मायके में मां-बाप के पास छोड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद पूजा ने सनोज से शादी कर ली। सनोज दोनों पत्नियों के साथ यहां रह रहा था। करीब 10 दिन पहले वह अपने तीन बच्चों को लेकर बिहार चला गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दोनों पत्नियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसमें पूजा ने सीमा के सिर पर सिलबट्टे से ताबड़तोड़ कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। वह शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थी, लेकिन मौका नहीं मिला तो पड़ोस के कमरे में रहने वाले केयर टेकर अजय कुमार को पूरा वाकया बता दिया। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उधर, मृतक के पति को सूचना दी गई है। उसके गुरुग्राम पहुंचते ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।-सुभाष बोकन, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें