फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल घर जा रहे थे इग्नू के रीजनल डायरेक्टर, लिफ्ट के बहाने बदमाशों ने की लूट

Tue, 25 Sep 2018 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

आनंद विहार में सोमवार सुबह बदमाशों ने कार में लिफ्ट देने के बहाने इग्नू के रीजनल डायरेक्टर श्रीनिवास (51) को लूट लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, श्रीनिवास परिवार के साथ सूर्या फार्म, जीटी रोड, साहिबाबाद (गाजियाबाद) में रहते हैं। वह इग्नू में रीजनल डायरेक्टर हैं। फिलहाल उनकी तैनाती जबलपुर (मध्यप्रदेश) में है। सोमवार को वह ट्रेन से साहिबाबाद स्थित घर लौट रहे थे। सुबह आनंद विहार स्टेशन उतरने के बाद उन्हें घर के लिए कोई वाहन नहीं मिला। श्रीनिवास पैदल ही घर की ओर चल पड़े।

विज्ञापन

इधर, रेलवे स्टेशन से दो युवक उनके पीछे चल रहे थे। जैसे ही श्रीनिवास आनंद विहार फ्लाईओवर पर पहुंचे, उसी समय कार सवार दो उनके पास आए। दोनों ने दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन छोड़ने की बात की। श्रीनिवास तैयार हो गए। 

अभी वह कार में बैठ ही रहे थे कि पीछे चल रहे दोनों युवकों ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली। कार सवार बदमाशों ने उनसे बैग भी छीन लिया। वारदात के बाद पैदल चल रहे आरोपी भी उसी कार में बैठकर फरार हो गए। श्रीनिवास के मुताबिक, बैग में एक चेन, अंगूठी व अन्य सामान था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें