फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी से किया बेदखल तो भाभी ने उठाया ये कदम, अपने भाइयों से ही करवा दी देवर की हत्या

Sat, 30 Jun 2018 09:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
woman killed her brother in law
विज्ञापन

थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत सूर्या विहार, पल्ला में मटर कारोबारी की गोली मारकर हत्या के मामले को सुलझाते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने मृतक की भाभी और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। महिला ने प्रॉपर्टी विवाद के कारण अपने भाइयों से देवर की हत्या करवाई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


सुभाष कैंप, एनटीपीसी बदरपुर, दिल्ली निवासी राम कुमार शुक्ला का बेटा संजय उर्फ मोनू अपने परिवार के साथ यहां सूर्या विहार, पार्ट तीन पल्ला में रहता था। संजय मटर कारोबारी था और रोज सुबह पांच बजे मटर की सप्लाई देने जाता था। गत 11 जून को सुबह जब वह घर से निकला तो किसी ने उसे गोली मार दी। परिजन उसे सफदरजंग अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। 

थाना सराय पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी। क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि जांच के दौरान मृतक के कई रिश्तेदार शक के दायरे में आए। यहां तक की पुलिस को उसकी पत्नी पर भी शक हुआ, मगर तकनीकी मदद से पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक संजय के बड़े भाई अजय उर्फ सोनू की पत्नी राधा का इसमें हाथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

demo pic
राधा ने अपने भाई गगन विहार, साहिबाबाद उत्तर प्रदेश निवासी पवन उर्फ झंडू व चचेरे भाई गांव कनावनी, इंदिरापुरम, जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी संजीव शर्मा उर्फ सोनू से अपने देवर संजय की हत्या करवाई थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान राधा ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था, जिसके चलते परिजनों ने करीब पांच साल पहले उसे बेदखल कर दिया था। दो साल पहले ससुराल वालों ने राधा को भी परिवार से बेदखल कर दिया था। 

इतना ही नहीं शादी के बाद मोनू को सूर्या विहार में अलग मकान दिलवा दिया था। कुछ समय पहले मोनू ने अपने भाई अजय और भाभी राधा के तलाक का केस भी अदालत में दायर करवा दिया था। इसके बाद से राधा संजय से रंजिश रखने लगी थी। वह दोबारा अपने ससुराल जाना चाहती थी। इसके लिए उसने अपने देवर संजय को मरवाने का प्लान तैयार किया ताकि उसकी मौत के बाद वह धीरे-धीरे वापस उस घर में घुस सके।
     
संजय की हत्या के लिए उसने अपने भाई पवन व चचेरे भाई संजीव को तैयार किया। हत्या के लिए करीब दो माह से प्लानिंग बनाई जा रही थी। 11 जून को सुबह जब संजय घर से मटर सप्लाई के लिए निकलने लगा तो मोटरसाइकिल पर आए पवन व संजीव ने दरवाजा बंद करने के दौरान संजय को पीछे से गोली मारी और फरार हो गए। पुलिस ने पवन व संजीव के पास से एक कट्टा, एक कारतूस व खोल बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें