फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में एक लाख रुपए न देने पर गला घोंट की विवाहिता की हत्या!

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के मोहब्बताबाद गांव में रहने वाले हंसराज की पत्नी पूजा की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। बड़ी बहन ऊषा और पिता का आरोप है कि गलाघोंट कर हत्या करने के बाद पूजा का शव पंखे पर टांगा गया।
विज्ञापन


पिता का कहना है कि दहेज में एक लाख रुपये न देने पर बेटी की हत्या की गई। सेक्टर-55 थाना इंचार्ज ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हनुमान नगर खेड़ी रोड निवासी हरिचंद सिंह ने ढाई साल पहले अपनी दो बेटियों ऊषा और पूजा का विवाह मोहब्बताबाद पावटा गांव निवासी लालचंद के बेटे अनिल और हंसराज से किया था।

दहेज न देने पर विवाहिता को भिजवाया था मायके

हरिचंद का आरोप है कि विवाह के बाद से ही दहेज के लिए दोनों बेटियों को परेशान किया जाता रहा। दहेज नहीं देने पर छोटी बेटी पूजा को उसके पति हंसराज ने मायके वापस भिजवा दिया था।

पिछले डेढ़ साल से वह मायके में रह रही थी। एक माह पहले हुई पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। इसके बाद पूजा को ससुराल भेजा गया था।

हरिचंद ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पौने दस बजे उसके पास फोन आया कि पूजा की मौत हो गई है। बीके अस्पताल पहुंचो। बीके में बड़ी बेटी ऊषा ने बताया कि पति अनिल और देवर हंसराज उसकी पिटाई कर रहे थे।
विज्ञापन

ससुराली हैं फरार


बीच-बचाव कराने आई पूजा ने कहा कि दीदी गर्भवती हैं। उन्हें मत मारो। इस पर दोनों पूजा को पीटने लगे। ऊषा का आरोप है कि हंसराज ने पूजा का गला घोंटा जबकि अनिल ने उसके हाथ पैर पकड़े।

ऊषा मना करती रही, लेकिन दोनों ने उसके सामने ही पूजा की हत्या कर दी। इसके बाद शव को पंखे पर लटका दिया गया। पिता हरिचंद का आरोप है कि हंसराज दहेज में एक लाख रुपये मांग रहा था।

घटना के बाद से पति हंसराज सहित ससुराली फरार हैं। एसएचओ सेक्टर-55 सैफुद्दीन ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें