एक बार फिर दिल्ली की महिला आईएएस के साथ यौन शोषण का मामला चर्चा में है। इस मामले में महिला आईएएस ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला आईएएस ने इस मामले की जांच को लेकर कई विभागों में शिकायत दर्ज की थी।
जिसके बाद मामले की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया था। समिति ने दिल्ली सरकार को करीबन छह महीने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
समिती की जांच रिपोर्ट में यौन शोषण मामले के आरोपी एसएस घोंकरोक्ता को दोषी पाया गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली सरकार के उच्च अधिकारियों ने कहा है कि सरकार इस मामले पर जांच के लिए प्रतिबद्ध है।