फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन बनी 48 दिन के बच्चे की 'मां': सात साल शादी को बीते, पर सूनी रह गई कोख; महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Sat, 25 Jan 2025 08:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जांच में पता चला कि वह बच्चे का अपहरण करने के लिए सात दिन से अस्पताल का चक्कर लगा रही थी। सातवें दिन मौका पाकर उसने अस्पताल में भर्ती 48 दिन के बच्चे को लेकर लेकर भाग गई।
विज्ञापन
महिला ने अस्पताल से चुराया 48 दिन का बच्चा - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक महिला ने बच्चे की चाहत में 48 दिन के बच्चे को संजय गांधी अस्पताल से अपहरण कर लिया। निमोनिया होने पर बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद आरोपी महिला को प्रेम नगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

शुरुआती जांच में पता चला कि सात साल पहले महिला की शादी हुई थी लेकिन उसका कोई संतान नहीं है। बच्चे की चाहत में उसने वारदात को अंजाम दिया। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को संजय गांधी अस्पताल से एक बच्चे को अगवा होने की शिकायत मिली। सूचना मिलते ही मंगोलपुरी थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक टीम गठित कर लिया। 

पुलिस ने अस्पताल और उसके आस पास लगे करीब सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे की जांच की। साथ ही पुलिस ने करीब दो सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की। इसके जरिए पुलिस ने महिला की पहचान करते हुए उसका पीछा किया और उसे राजपार्क से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के कब्जे से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। 

जांच में पता चला कि 25 साल की आरोपी महिला की शादी सात साल पहले हुई थी। वह मां नहीं बन पा रही थी। जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में थी। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पूछताछ में उसने बताया कि मानसिक तनाव व बच्चे की चाहत में उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

सात दिन से अस्पताल का लगा रही थी चक्कर
जांच में पता चला कि वह बच्चे का अपहरण करने के लिए सात दिन से अस्पताल का चक्कर लगा रही थी। सातवें दिन मौका पाकर उसने अस्पताल में भर्ती 48 दिन के बच्चे को लेकर लेकर भाग गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें पुलिस ने महिला बच्चे को ले जाते हुए दिखी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए आरोपी महिला तक पहुंची। महिला ने बताया कि सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। लेकिन वह मां बनने में असमर्थ होने पर बच्चे की अपहरण की साजिश रची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें