फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: हर्ष फायरिंग के दौरान युवती को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 25 Nov 2019 02:26 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में सोमवार को हर्ष फायरिंग के कारण खुशी के माहौल में अचानक सनसनी फैल गई। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन


बताया गया कि सोमवार दोपहर शादी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान अनजाने में किसी के बंदूक की गोली एक युवती के सिर में लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल युवती को तत्काल हापुड़ के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें