फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ने के दौरान चालक ने चलाई बस, महिला का पैर टूटा

Sun, 17 Mar 2019 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नांगलोई में शनिवार सुबह डीटीसी बस चालक की लापरवाही से एक महिला घायल हो गई। बस में चढ़ने के दौरान चालक ने रफ्तार बढ़ा दी, जिससे महिला बस से गिर गई। महिला का एक पैर टूट गया है। 

विज्ञापन


घटना के समय महिला की गोद में बच्चा भी था, लेकिन गनीमत रही कि उसे चोट नहीं लगी। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सुनीता सपरिवार बेगमपुर में रहती है। सुनीता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसके एक रिश्तेदार नजफगढ़ स्थित अस्पताल मेें भर्ती हैं। शनिवार सुबह वह अपने बच्चे को गोद में लेकर रिश्तेदार को देखने जा रही थी। 

नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास वह एक डीटीसी बस में सवार हो रही थी। उसमें पहले ही कई यात्री गेट पर सवार थे। वह चढ़ पाती, इससे पूर्व ही चालक ने बस की रफ्तार बढ़ा दी। वह नीचे गिर गई।
विज्ञापन


गनीमत रही कि उसका पैर बस के पहिये के नीचे नहीं आया, लेकिन एक पैर टूट गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सुनीता को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें