फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हॉकी खिलाड़ी से मोबाइल छीनकर भागना पड़ा भारी, पीछा कर बदमाश को दबोचा

Wed, 25 Jan 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मोबाइल छीनकर भागने वाला दाल चंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में कॉलेज में पढ़ने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी से मोबाइल छीनकर भागना एक बदमाश को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


घटना के बाद लड़की ने अपनी दो सहेलियों के साथ बस से छलांग लगा दी और पीछा कर एक बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से मोबाइल मिल गया। पुलिस ने बहादुरी के लिए पुरस्कृत करने का फैसला किया है।

जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि रीतु (20) श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में पढ़ती है। वह हॉकी की नेशनल स्तर की खिलाड़ी हैं। 20 जनवरी को वह अपनी दो सहेेलियों के साथ कॉलेज से बस से पीरागढ़ी बस डिपो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों को पकडने के लिए शोर मचाने लगी

mobile snatching - फोटो : सोशल मीड‌िया
मादीपुर बस स्टैंड पर बस में सवार दो युवक उसके हाथ से मोबाइल झपटकर नीचे कूदकर भागने लगे। रीतु और उसकी सहेलियां तुरंत बस से उतर गईं और बदमाशों का पीछा करने लगी। साथ ही सभी बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर मचाने लगी।

कुछ दूर पीछा करने के बाद लड़कियों ने मोबाइल छीनकर भाग रहे दालचंद को दबोच लिया। इसी दौरान वहां गश्त कर रहे सिपाही शियाराम भी वहां पहुंच गए। बदमाश के पास से पुलिस को मोबाइल फोन मिल गया।

बदमाश की पहचान बक्करवाला गांव निवासी दालचंद उर्फ सन्नी (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी से झपटमारी के दो मामले सुलझाने का दावा किया है। पूछताछ में दालचंद ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मोबाइल और कीमती सामान की झपटमारी करता है।

झपटमारी करने वाले दो नाबालिग पकड़े
रोहिणी जिला के स्पेशल स्टाफ ने झपटमारी करने वाले दो नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जिसे बदमाशों ने महिला बैंककर्मी से झपटा था। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से उनके आपराधिक वारदातों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें