फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी के आने की खबर ने दिल्ली का रेलवे स्टेशन किया जाम, शाहरुख़ भी पहुंचे साथ

Wed, 25 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से अगस्त क्रांति एक्सप्रेस में शाहरूख के साथ अभिनेत्री सनी लियोनी, फिल्म के निदेशक  राहुल ढोलकिया और प्रोड्यूसर रितेश सधवानी भी आए हैं। उन्हें देखने के लिए भी भीड़ उमड़ी थी। स्टेशन पर लोगों की उमड़ी भीड़ से काफी समय तक अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन


उस ट्रेन के आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर भीड़ की स्थिति ऐसी थी कि फुट ओवरब्रिज पर भी पैर रखने की जगह नहीं थी। इस वजह से ट्रेन से उतरने वाले यात्री न बाहर जा पा रहे थे और न बाहर से प्लेटफॉर्म पर। इस अव्यवस्था से रेलवे प्रबंधन की भी पोल खुलती दिखाई पड़ी।

अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए अगस्त क्रांति से सफर करके दिल्ली पहुंचे शाहरूख खान के हजारों फैन्स को मायूष होना पड़ा। बड़ी तादाद में निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचे लोग उनका दीदार नहीं कर सके। सुरक्षा को ध्यान में रख उन्हें गुपचुप तरीके से स्टेशन परिसर से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन

- फोटो : Amar Ujala
शाहरूख के फैन की दिल्ली में भी कमी नहीं है। मंगलवार की सुबह से ही उनके दीदार के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेशन परिसर के भीतर, ओवर ब्रिज पर, प्लेटफार्म पर पलक-पावड़े बिछा कर एक झलक के लिए खड़े थे।

दिल्ली ही नहीं एनसीआर के शहरों से भी कई लोग पहुंचे थे। पहले से ही जानकारी होने की वजह से शाहरुख के चाहने वाले सुबह से ही उनके लिए गिफ्ट्स व फूल लेकर सुबह से ही जमे थे। स्टेशन पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी।

लेकिन फैन्स को तब निराशा हाथ लगी जब शाहरुख की एक झलक भी वे ठीक से नहीं देख सके। सुबह करीब दस बजे यह ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचीं। शाहरुख के द्वितीय श्रेणी कोच की बजाय उसे इंटरकनेक्ट कोचों से ले जाते हुए किसी और कोच से चुपके से बाहर ले जाया गया।

पिछले दरवाजे से बाहर आए शाहरूख खान

Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala
भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए आयोजक कंपनी की तरफ से हर कोच में सिक्युरिटी का कड़ा बंदोबस्त कर दिया गया था। लेकिन बड़ोदरा की घटना के कारण पहले से ही दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर सुरखा चाक-चौबंद कर दी गई। 

अगस्त क्रांति ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची दर्शक उसी तरफ दौड़ पड़े। हालांकि पुलिस के सुरक्षा इंतजाम के बीच शाहरूख खान को प्लेटफार्म नंबर एक के पिछले दरवाजे से उन्हें बाहर कर दिया गया।

इसके बाद रेलवे एनाउंसमेंट करता रहा कि शाहरूख चले गए लोगों से अपील है कि वे भी प्लेटफॉर्म खाली कर दें ताकि किसी यात्री को परेशानी न हो।
विज्ञापन

प्लेटफार्म टिकट की बिक्री हुई बंद

- फोटो : self
शाहरूख खान को देखने की दीवानगी ऐसी थी कि निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचे उनके फैन को प्लेटफार्म टिकट नहीं मिला तो अन्य स्टेशनों का ही टिकट खरीद कर स्टेशन परिसर में प्रवेश कर गए। दरअसल भगदड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कुछ देर के लिए प्लेटफार्म टिकट की बिक्री रोक दी थी, बावजूद लोगों ने रास्ता ढूंढा और दीदार के लिए स्टेशन परिसर में जम गए। प्लेटफार्म की सीढ़ी, ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म हर जगह प्रशंसक उमड़ पड़े थी।

उद्घोषणा कर भीड़ को कम किया गया
निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर अगस्त क्रांति ट्रेन सुबह 10:55 बजे अपने नियत समय पर पहुंच गई थी। दर्शक दो घंटे से उस ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, जिससे शाहरूख खान मुंबई से पहुंचने वाले थे। ये भीड़ दोपहर पौने बारह बजे तक जमी रही। जबकि शाहरूख स्टेशन के वीवीआईपी गेट से चुपके से जा चुके थे। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पहुंची पुलिस ने बाद में उद्घोषणा कर कहा कि आप लोग स्टेशन परिसर खाली कर दे। फिल्म अभिनेता शाहरूख खान जा चुके है। काले रंग की टी-शर्ट व चश्मा पहने खान स्टेशन परिसर से बाहर निकलते वक्त हाथ हिला कर किसी का अभिवादन किए बिना ही अपने वाहन में बैठकर चले गए। दरअसल उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने हिदायत दी थी कि अगर स्टेशन परिसर में वे किसी तरह की गतिविधि करते है तो फिर भीड़ को संभालना मुश्किल हो जाएगा। 

अन्य ट्रेन के मुसाफिरों को हुई परेशानी
निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर वैसे यात्री परेशान हुए जिन्हें किसी अन्य ट्रेन से जाने की हड़बड़ी थी। प्लेटफार्म पर भीड़ इतनी अधिक थी कि वे अपना सामान भी ठीक से नहीं रख पा रहे थे और ना ही सूचना बोर्ड पर अपने ट्रेन की वास्तविक स्थिति जान पा रहे थे। हालांकि यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई थी और इस दौरान किसी भी प्लेटफार्म पर दूसरी ट्रेन नहीं लगी थी और ना ही अन्य रूट से आ रही थी।

निजामुद्दीन स्टेशन पर फरीदाबाद से पहुंची अबनी इस लिए मायुस दिखीं कि उन्हें शाहरूख खान की एक झलक नहीं मिल सकीं। वह उनके लिए गिफ्ट भी लेकर पहुंची थी। वहीं राजेश राज इसलिए परेशान थे कि उन्हें ट्रेन की वास्तविक स्थिति की सूचना नहीं मिल पा रही थी, क्योंकि उस दौरान कौन सी ट्रेन किस प्लेटफार्म पर आ रही है इसकी उद््घोषणा ठीक से सुन नहीं पा रहे है। उनका कहना था कि मात्र प्लेटफार्म बदल देने की सूचना से प्लेटफार्म पर अफरातफरी मच जाती है वहां सुपर स्टार के आने के बाद की स्थिति को नियंत्रित करना बेहद मुश्किल होता है। सेलिब्रिटीज को सार्वजनिक जगह पर प्रचार के लिए विशेष प्रबंधन होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें