फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने SSP से लगाई बेटे का हक दिलाने की गुहार, बोली- नाम के साथ सरनेम नहीं लगाने देता है वो

Thu, 31 May 2018 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने बच्चों को उसका हक दिलाने के लिए एसएसपी से गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने पहले उसे साथ रेप किया। उसके बाद जबरन मंदिर में ले जाकर शादी कर ली और साथ रखने लगा। 

विज्ञापन


शादी से एक बच्चा है। अब वह बच्चे को संपत्ति में हक नहीं दे रहा है। एसएसपी से न्याय दिलाने की मांग की है। एसएसपी को दी शिकायत में महिला ने बताया है कि वर्ष 2006 में एक दिन वह घर पर अकेली थी। तभी गांव का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और अकेला देखकर जबरन दुष्कर्म किया।

उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी, लेकिन परिजनों ने लोकलाज का हवाला देकर चुप कराया दिया। उसके दो माह बाद आरोपी फिर उसे घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर जबरन उठाकर मंदिर ले गया और वहां जबरन शादी कर ली। गांव में अपने घर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

demo pic
उसकी पहली पत्नी भी साथ रहती थी। करीब तीन माह तक तीनों साथ रहे, लेकिन पहली पत्नी से अनबन होने के कारण पीड़ित महिला अपने पति के साथ गांव के बाहर दूसरे मकान में रहने लगी। उसका आरोप है कि वर्ष 2009 में एक बेटा को जन्म दिया।

उसका नाम भी रखा गया, लेकिन आरोपी ने स्कूल में बच्चे के नाम के पीछे से अपना सरनेम हटवा दिया। इस बात को लेकर महिला और आरोपी के बीच झगड़ा होने लगा। अप्रैल, 2018 में आरोपी व्यक्ति की पहली पत्नी का बेटा रिश्तेदारों के साथ मारपीट करने पहुंचा।

 इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी। पीड़ित महिला ने अब एसएसपी से मामले की शिकायत की है और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर उसके बेटे को संपत्ति में हक दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें