फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर पर लगाया गर्भपात कराने का आरोप, बोली- दहेज के लिए किया जा रहा था परेशान

Sat, 25 May 2019 09:49 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गर्भवती (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में 26 वर्षीय महिला ने ससुर पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज के लिए परेशान करने वाले ससुराल वालों ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सलमा (बदला हुआ नाम) का मायका गाजियाबाद के मसूरी में है। नवंबर 2017 में सलमा की शादी ज्योति नगर निवासी युवक से हुई थी। सलमा का ससुर कृषि मंत्रालय में सरकारी नौकरी करने के अलावा शाम को घर पर मरीजों को देखता है।

सलमा का आरोप है कि शादी के कुछ समय तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में ससुर, सास और पति दहेज के लिए परेशान करने लगे। अक्तूबर 2018 में सलमा गर्भवती हुई। ससुर ने सलमा को इंजेक्शन लगाया और कुछ दवाइयां दे दी। आरोप है कि इसकी वजह से उसका गर्भपात हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें