दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 400 ग्राम सोने के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बताया कि जरनैल सिंह नामक 40 वर्षीय यह व्यक्ति खुद को कस्टम अधिकारी बता रहा था। बताया गया है कि पुलिस वाला और कस्टम अधिकारी बनकर वह किसी व्यापारी से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा था।