फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाई, परिजनों ने लगाया हत्यारोप

Tue, 05 May 2015 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम जिले के शालीमार बाग इलाके में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका मुस्कान (28) के पास से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मायके वालों ने मुस्कान की हत्या करने का आरोप लगाया है। क्षेत्रीय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुस्कान अपने पति शहंशाह के साथ हैदरपुर इलाके में रहती थी। दोनों की तीन साल पूर्व शादी हुई थी। इनके यहां दो साल व छह माह के दो बेटे हैं। शहंशाह प्राइवेट नौकरी करता है। मुस्कान का मायका जनता कॉलोनी वेलकम इलाके में है। रविवार देर रात शहंशाह ने मुस्कान के परिजनों को फोन कर बताया कि उसने फांसी लगा ली है। मुस्कान के भाई शराफत ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या की गई है।

दो मई को मुस्कान के भाई नजाकत की मंगनी थी। इसके लिए बड़ी बहन फूलजहां शनिवार शाम मुस्कान को लेने के लिए ससुराल गई थी। लेकिन मुस्कान के ससुर सोहराब ने रविवार सुबह उसे खुद लाने के लिए कहा था।
विज्ञापन


मंगनी में कोई मुस्कान को लेकर नहीं आया। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छानबीन की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें