फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिलेर महिला ने बदमाशों को किया पस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की एक दिलेर महिला के आगे बाइक सवार बदमाशों के हौसले पस्त हो गए। पंजाबी बाग में बाइक सवार झपटमारों ने स्कूटी सवार महिला का बैग झपट लिया।
विज्ञापन


इस पर पीड़िता ने बाइक पर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर उन्हें पकड़वा दिया। पुलिस ने बदमाशों से पर्स बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने झपटमारी के आठ मामले सुलझाने का दावा किया है।

शालिनी (41) पति अमित कुमार के साथ बी ब्लॉक पश्चिम विहार में रहती हैं। अमित एक बैंक में मैनेजर हैं। 12 जुलाई को शालिनी सास को लेने के लिए स्कूटी से मादीपुर मेट्रो स्टेशन जा रही थीं।
विज्ञापन

पंजाबी बाग रोड की घटना

पंजाबी बाग रोड संख्या 41 के पास जब वह ट्रैफिक लाइट पर खड़ी थीं तो उनके पास एक बाइक आकर रुकी। इसके बाद बाइक की पिछली सीट पर बैठे युवक ने जब शालिनी से बैग झपटा तो उन्होंने विरोध किया।

इसके बावजूद बदमाश बैग झपटकर भागने लगे। इस पर शालिनी ने स्कूटी से झपटमारों का पीछा किया। पीड़िता को आते देख झपटमारों ने बाइक को रोड संख्या 46 ए से सेंट्रल मार्केट की ओर मोड़ दिया।
विज्ञापन

...लेकिन शालिनी पीछा नहीं छोड़ा

वे झांसा देने के लिए एक से दूसरी गली में बाइक भगाते रहे, लेकिन शालिनी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। इस बीच बदमाश सेंट्रल मार्केट के पीछे उस गली में घुस गए, जो आगे से बंद थी।

बदमाशों को फंसा देखकर शालिनी ने वहां शोर मचा दिया, जिसे सुनकर वहां पहुंचे हेडकांस्टेबल रिचपाल ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों की पहचान तिलक नगर निवासी मनमीत सिंह (19) और उत्तम नगर निवासी राहुल (23) के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि मनमीत 12वीं करने के बाद डीजे में काम करता है। उसके पिता ऑटो ड्राइवर हैं। जबकि राहुल आठवीं पास है और स्टेज डांसर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें