फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में हादसा: बेसमेंट खोदाई के दौरान मिट्टी ढहने से तीन महिला सहित चार मजदूर दबे, महिला की मौत

Tue, 05 Mar 2024 11:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

खोदाई राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी मोनिका, सोनिया, लाली और लाला राम कर रहे थे। दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग अचानक से मिट्टी ढह गई और खुदाई कर रहे चारों मजदूर दब गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गुरुग्राम में साइबर सिटी के साउथ सिटी-1 में बेसमेंट की खोदाई के दौरान मंगलवार दोपहर अचानक मिट्टी ढहने से खोदाई कर रहे तीन महिला सहित चार मजदूर दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू टीम को बुलाया। लगभग 20 मिनट के रेस्क्यू के बाद सभी मजदूरों को बेहोशी की हालात में बाहर निकाला गया। हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर उपचाराधीन हैं। 

विज्ञापन

हादसा मंगलवार की दोपहर घटित हुआ। जब मोती विहार साउथ सिटी एक में स्थित खाली प्लॉट में बेसमेंट की खोदाई का काम चल रहा था। बेसमेंट में खोदाई राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी मोनिका, सोनिया, लाली और लाला राम कर रहे थे। दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग अचानक से मिट्टी ढह गई और खुदाई कर रहे चारों मजदूर दब गए। 20 मिनट बाद आसपास लोगों को हादसे की जानकारी मिली। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन की टीम ने रेस्क्यू करते हुए मिट्टी में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। सभी मजदूर बेहोशी की हालात में थे। उन्हें तत्काल ही अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनिया का सेक्टर-40 में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह गर्भवती है। वहीं लाली और लाला राम नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में भर्ती है। सेक्टर-40 थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि खोदाई के दौरान मिट्टी की ढांग ढहने से हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें