फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर का कहर: नोएडा में एक और महिला की मौत

Sat, 08 Nov 2014 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को दादरी ब्लॉक के ऊंचा अमीरपुर गांव में कैंसर से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। महिला का दो माह से एम्स में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


ऊंचा अमीरपुर गांव के अमीरपुर गांव के फतेह सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी दो माह से कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थीं। उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। अचानक लक्ष्मी की शुक्रवार शाम हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत एनटीपीसी के अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

कैंसर से महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में कैंसर से मरने वालों की संख्या बढ़ी रही है। लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे है। ग्राम प्रधान सुरेश यादव ने बताया कि ऊंचा अमीरपुर गांव एनटीपीसी प्लांट की दीवार से सटा हुआ है।
विज्ञापन


एनटीपीसी के कोयला प्लांट से निकलने वाली राख के ऊंचे ढेर लगे हुए हैं। तेज हवा के साथ राख भी उड़ती है। गांव में कैंसर, टीबी के मरीज बढ़े हैं। कई बार ग्रामीणों ने इस बाबत एनटीपीसी के अधिकारियों से भी संपर्क किया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

बिसरख ब्लॉक में 199 कैंसर मरीज, सर्वे जारी
बिसरख ब्लाक के दुजाना, अच्छेजा, छपरौला, बादलपुर समेत कई गांवों में जिला स्वास्थ विभाग के डाक्टरों की टीम केंसर से पीड़ित लोगों के सर्वे में लगी है। एक गांव में पांच डाक्टरों की टीम रहेगी। रिपोर्ट के तहत बिसरख ब्लाक के गांवों में 2010 से अब तक 199 लोग कैंसर से पीड़ित प्रकाश में आए हैं। वहीं ब्लॉक के गांवों के हैंडपंपों के पानी की जांच की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
 
जिला स्वास्थ विभाग के डाक्टरों की टीम शुक्रवार को गांव दुजाना, बादलपुर, छपरौला, अच्छेजा और निठारी समेत कई गांवों में कैंसर से पीड़ित लोगों का सर्वे करने में लगी रही। ब्लॉक की आबादी 5 लाख 12 हजार है, जिसमें सबसे अधिक कैंसर से लोगों की मौत हुई है। जल निगम की टीम ने अलग-अलग गांवों से पानी के सैंपल लिए हैं। लखनऊ से प्रदूषण जांच के लिए एक टीम जीटी रोड स्थित छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची थी, जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन


अच्छेजा गांव प्रधान इमलेश नागर का कहना है कि पानी की जांच अब हरिद्वार की लैब से भी कराई जाएगी। जल निगम विभाग की टीम संतोषजनक जवाब नहीं दे रही है जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य विभाग टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. चंदन सोनी का कहना है कि बिसरख ब्लाक के छह कैंसर से पीड़ित लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सर्वे के दौरान अब तक 199 लोगों के कैंसर के इलाज की रिपोर्ट सामने आई है। कैंसर पीड़ित लोगों का सर्वे का कार्य जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें