फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या की रिपोर्ट

Wed, 03 Feb 2016 12:27 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
नाईपुरा कालोनी में सोमवार दोपहर महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने शव को पैतृक गांव ले जाकर आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। मायके वालों ने ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रामपार्क कालोनी निवासी श्रीचंद ने अपनी पुत्री कोमल (23) की शादी वर्ष 2010 में नाईपुरा कालोनी निवासी कुलदीप से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में सेंट्रो कार की मांग करता आ रहा था।

मांग पूरी न होने पर कोमल को मानसिक और शारीरिक प्रताड़नाएं देते थे। सोमवार दोपहर कोमल के पति ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह उसे पैतृक गांव गोठरा जिला बागपत ले आए हैं।
विज्ञापन


इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट
श्रीचंद ने कोमल के पति कुलदीप, देवर संदीप, सास शिमला, ससुर रामवीर, ताऊ श्यामवीर, ताई इमला और ताऊ के पुत्र राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कंपनी संचालिका पर की फायरिंग, बाल-बाल बचीं
गाजियाबाद। ठाकुरद्वारा के पास मंगलवार रात एक विज्ञापन कंपनी संचालिका शक्तिखंड निवासी दिव्या पर फायरिंग की गई। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। आरोप एक कंपनी के मालिक समेत अन्य लोगों पर है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि फायरिंग का आरोप झूठा है। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम का कहना है कि जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें