फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की कोहनी को दिया नया रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
-हादसे में कोहनी को स्थिर रखने वाले लिगामेंट और सॉफ्ट टिश्यू लगभग पूरी तरह नष्ट हो गए थे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 53 वर्षीय महिला की कोहनी का सफल और दुर्लभ पुनर्निर्माण किया है। डॉक्टरों ने इसके लिए शरीर से टेंडन निकालने के बजाय एक बेहद मजबूत सिंथेटिक पॉलिएस्टर लिगामेंट का इस्तेमाल किया। गाजियाबाद की रहने वाली महिला सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनके कोहनी के पास त्वचा और अंदर के ऊतक अलग हो गए थे। इस चोट को मेडिकल भाषा में डीग्लोविंग इंजरी कहा जाता है। हादसे में कोहनी को स्थिर रखने वाले लिगामेंट और सॉफ्ट टिश्यू लगभग पूरी तरह नष्ट हो गए थे।

महिला को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बाद में अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें काफी दर्द हो रहा था। जांच के बाद अस्पताल की अपर लिंब ट्रॉमा टीम ने सर्जरी करने का फैसला किया। डॉक्टरों ने पारंपरिक तरीके से शरीर के किसी दूसरे हिस्से से टेंडन निकालने के बजाय मजबूत सिंथेटिक पॉलिएस्टर लिगामेंट का इस्तेमाल किया। डॉक्टरों के अनुसार, इस तकनीक से कोहनी को तुरंत मजबूती मिली। साथ ही शरीर के दूसरे हिस्से से टेंडन निकालने की जरूरत नहीं पड़ी, जिससे मरीज को एक और चोट से बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जरी के करीब 24 घंटे बाद ही महिला को सावधानी के साथ कोहनी हिलाने की अनुमति दी गई। डॉक्टरों ने इसे इतनी गंभीर चोट के बाद एक बेहद अच्छा और दुर्लभ परिणाम बताया। डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि महिला की कोहनी के आसपास का सॉफ्ट टिश्यू पूरी तरह खराब हो गया था। ऐसे में पारंपरिक तरीके से लिगामेंट का पुनर्निर्माण करना मुश्किल था। इसलिए सिंथेटिक लिगामेंट का इस्तेमाल किया गया, जिससे कोहनी को तुरंत स्थिरता मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें