फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की लापरवाही से महिला की तबियत बिगड़ी

Sat, 19 Apr 2014 06:01 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बीके अस्पताल के डॉक्टरों पर रसौली के आपरेशन में लापरवाही का आरोप लगा है।
विज्ञापन


सेक्टर-62 निवासी सुनीता का ऑपरेशन अस्पताल में हुआ था, लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। सुनीता ने बताया कि उसके पेट में रसौली थी।

29 मार्च को उसके पेट में दर्द होने लगा, जिसके बाद उसे बीके अस्पताल भर्ती करवाया गया। 13 अप्रैल को ऑपरेशन कर रसौली निकाली गई। लेकिन उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ।

उसे ब्लीडिंग हो रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों के लापरवाह रवैये के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी।

शनिवार को उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पीएमओ ने बताया कि मामले में सारे तथ्य एकत्रित कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें