फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो इंतजार ही करते रहे और कई बार गुजरी ट्रेन

Sat, 19 Apr 2014 05:44 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-पलवल रूट के दैनिक यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन


शनिवार को रेलवे ने बगैर पूर्व सूचना दिए ही महिला स्पेशल शटल का रैक बदल दिया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महिला यात्री संघ ने इसकी शिकायत रेलवे उच्चाधिकारियों से भी की है।

ज्ञात हो कि दिल्ली-पलवल के बीच चलने वाली महिला स्पेशल शटल का रंग हल्का पीला और इंजन नीले व लाल रंग से रंगा है। इसका रंग अन्य शटल गाड़ियों से बिल्कुल अलग है। आठ डिब्बों वाली इस शटल के सभी डिब्बे एक दूसरे से जुड़े हैं। यह सुविधा किसी अन्य शटल में नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: IPL देखने को लेकर बहस, खुदकुशी की

शनिवार को इसकी जगह 6 डिब्बों की सामान्य ईएमयू वाली रैक को चलाया गया। रैक बदलने से रोजाना सफर करने वाली महिला यात्री भ्रमित हो गईं।

दैनिक महिला यात्री संघ की प्रधान विजय लक्ष्मी कौशिक व शांति आर्या का कहना था कि रैक बदलने से भ्रमित होकर कई महिला यात्रियों ने ट्रेन छोड़ दी। मजबूरी में उन्हें भीड़-भाड़ वाली इंटर सिटी से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन


इस संबंध में रेलवे प्रवक्ता का कहना है कि कई बार मेंटेनेंस के चलते ट्रेनों के रैक को बदल दिया जाता है। इसमें भी यही मामला है। तकनीकी खराबी आने के कारण ही शनिवार को महिला स्पेशल का रैक बदला गया। सोमवार से पहले वाली रैक के साथ ही शटल चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें