फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-पापा माफ करना: सुसाइड नोट लिख महिला सिपाही ने दी जान, कहा- एक साथ सारी चीजें लेकर नहीं चल सकती, जीना कठिन

Fri, 26 Aug 2022 09:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

महिला सिपाही दक्षिण पश्चिम जिला की पीसीआर यूनिट में तैनात थी। महिला सिपाही के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने माता-पिता से माफी मांगी है और घटना के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के महावीर एन्क्लेव इलाके में शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला सिपाही दक्षिण पश्चिम जिला की पीसीआर यूनिट में तैनात थी। महिला सिपाही के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने माता-पिता से माफी मांगी है और घटना के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


रेवाड़ी (हरियाणा) की रहने वाली महिला सिपाही साल 2018 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थी। वह महावीर एन्क्लेव में कुछ दिन पहले ही किराए के मकान में रहने के लिए आई थी। दो दिन से वह कार्यालय नहीं जा रही थी। शुक्रवार को सहकर्मियों ने उससे फोन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका को देखते हुए सहकर्मी उसके घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था और खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद स्थानीय थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे से लटकी मिली।

Trending Videos
विज्ञापन

छानबीन के दौरान उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही है। वह सारी चीजें एक साथ लेकर नहीं चल सकती है, अब उसका जीना काफी मुश्किल हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसके परिवार वालों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें