फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये का लालच देकर महिला से ठगी, झपटमार दबोचा

Mon, 30 Dec 2019 06:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में बदमाशों ने लाखों रुपये देने की बात कर कलावती (70) से पहने हुए जेवरात ठग लिए। पुलिस के मुताबिक, कलावती परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-11 में रहती हैं। शनिवार दोपहर वह शाहबाद डेयरी निकली थी। इस दौरान दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक युवक ने कलावती से कहा कि माताजी इस युवक के पास पांच-छह लाख रुपये हैं। 

विज्ञापन


दूसरा युवक अपने मालिक के यहां से नोट चुराकर लाया है। रुपये इसके पास रहे तो यह पकड़ा जाएगा। आप अपने पहने हुए जेवरात देकर रुपये ले लो। आरोपियों ने नोटों की गड्डी भी दिखाई। पीड़िता लालच में आ गई। उसने सोने के चार कंगन, हीरे की अंगूठी और चेन दे दी। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने नोटों की गड्डी खोलकर देखी तो ऊपर एक दो हजार का नोट लगा था, बाकी कागज की रद्दी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ब्रिटिश एयरलाइंस में कैब लगवाने के नाम पर ठगी
ब्रिटिश एयर लाइंस में कैब लगवाने की बात कर एक युवक के साथ ठगी की गई है। पीड़ित गौरव सिंह की शिकायत पर द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौरव अपनी बहन के साथ द्वारका सेक्टर-6 में रहता है। पिछले दिनों उसने एक अखबार में ब्रिटिश एयरलाइंस में कैब लगवाने का विज्ञापन देखा था। 
विज्ञापन


गौरव ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो आरोपियों ने उससे कहा कि करीब 100 से ज्यादा कैब को वह लगवा चुके हैं। एयरपोर्ट से एयरलाइंस क्रू को दूसरी जगह छोड़ना होता है। आरोपियों ने गौरव का भरोसा जीतकर उससे एक खाते में 36 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद गौरव को एक दिन एयरपोर्ट भी बुलाया गया। बाद में आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। 

अजमेरी गेट पर सेना के जवान ने दबोचा झपटमार
कमला मार्केट के अजमेरी गेट इलाके में सेना के जवान से एक स्कूटी सवार युवक ने मोबाइल झपट लिया। जवान ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। बाद में आरोपी तौसीफ को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी के पास से झपटा गया फोन बरामद हो गया। राजेश (22) सेना में जवान हैं और परिवार के साथ आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में रहते हैं। फिलहाल उनकी तैनाती जालंधर में है। शनिवार रात  वह छुट्टी लेकर दिल्ली आया था। यहां से दूसरी ट्रेन में सवार होना था। राजेश खाना खाने अजमेरी गेट इलाके में निकला। इस बीच आरोपी तौसीफ ने उसका मोबाइल झपट लिया और भागने लगा। राजेश ने उसे पकड़ लिया।

अलाव के पास बैठे दो लोग झुलसे
प्रेमनगर इलाके में अलाव के पास बैठे महिला समेत दो लोग झुलस गए। सात साल के बच्चे ने अलाव में केरोसिन डाल दिया था। इससे अचानक आग भड़की और दोनों झुलस गए। घायल विजय (30) व राधा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, राधा व विजय प्रेमनगर इलाके में रहती है। शुक्रवार रात को दोनों घर के बाहर आग जलाकर हाथ ताप रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें