फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसने खुद को क्यों जला डाला?

Fri, 03 Jan 2014 12:00 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से तंग आकर एक महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलरूप से पंजाब के भटिंडा की रहने वाली ज्योति (23) पति मनीष के साथ गुड़गांव के मनोहर नगर में रहती थी।

वह पिछले काफी समय से अस्थमा से परेशान थी। बृहस्पतिवार दोपहर वह घर पर अकेली थी। उसने घर के बाथरूम में जाकर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।

पड़ोसियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ आग बुझाई। तब तक महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

मृतका के दो बेटों में से बड़ा चाची के साथ बाहर गया हुआ था। छोटा नौ माह का बेटा कमरे में सो रहा था।

संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत
राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की शराब पीने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मुज्जफरपुर बिहार निवासी पंकज ठाकुर (38) पुत्र चंद्रकांत धनकोट गांव में परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन


नए साल पर उसने दोस्तों के साथ शराब का सेवन किया था। इसके बाद राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें