फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदोई ने की विवाहित के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 04 Oct 2015 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाने में 23 वर्षीय एक  विवाहिता ने दुष्कर्म की कोशिश व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। विवाहिता का आरोप है कि उसके साथ नंदोई ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-16 स्थित महिला थाने में शनिवार को फरीदाबाद निवासी 23 वर्षीय रीना(काल्पनिक नाम) ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी इसी वर्ष 22 फरवरी को गाजियाबाद के शांति नगर निवासी राहुल से हुई थी।

रीना का कहना है कि शादी के बाद से ही पति राहुल, ससुर सुरेश चंद शर्मा, सास सुमित्रा देवी, ननद सोनिया उर्फ  सिम्मी व रजनी देवी और नंदोई  अमित व नितिन दहेज की मांग करने लगे। सभी मिलकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने लगे।
विज्ञापन


रीना का आरोप है कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि नंदोई नितिन ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे ही झूठे केस मे फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें