फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने किया बेटी बेचने का विरोध, पति ने किया ऐसा काम पढ़कर हो जाएंगे हैरान

Thu, 07 Mar 2019 08:36 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
गाजियाबाद में एक महिला को बेटी बेचने का विरोध करना भारी पड़ गया। पति ने महिला के साथ मारपीट कर दांत तोड़ दिए। विजयनगर पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सिद्घार्थ विहार निवासी महिला ने एसएसपी कार्यालय पर दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके तीन बेटी और एक बेटा है। पति छोटी बेटी को बेचने की बात कर रहे थे। उसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट करके घर से भगा दिया। 

परिवार के कहने पर वापस रख लिया। उसके बाद फिर अनबन हुई तो आरोपी हापुड़ के पास गांव में छोड़कर चला गया। उसके बाद से न तो खाने पीने के लिए खर्चा दे रहा है और जब भी आता है तो मारपीट करता है। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि एक सप्ताह पहले बेटी बेचने की बात को लेकर मारपीट की। दो दांत तोड़ दिए और मुंह पर काफी चोट आई हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति के खिलाफ विजयनगर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि उसे लेने के लिए आए भाई पर भी पति ने जानलेवा हमला किया। एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारी ने संबंधित थाने को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें